फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर गल्ला व्यापारी के बेटे से एक सप्ताह पहले हुई साढ़े नौ लाख की लूट का बृहस्पतिवार को पुलिंस ने खुलासा कर दिया है। व्यापारी के बेटे ने ही अपने ड्राइवर के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने व्यापारी के बेटे और चालक समेत पांच को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट नौ लाख रुपये भी बरामद हुए। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है।
एसपी कार्यायल में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अल्हागंज क्षेत्र के गल्ला व्यापारी रामनिवास का बेटा सुनील कुमार 25 फरवरी को फरीदपुर की एक मिल से साढ़े नौ लाख रुपये वसूलकर कार में ड्राइव लकुंश के साथ घर लौटा रहा था। फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर जलालाबाद से 12 किलोमीटर गांव ठिंगरी के पास दो बोलेरो गाड़ियों ने कार को ओवर टेक करके रोक लिया था। बदमाशों ने सुनील से साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए थे और दो फायर हो गए थे। चालक लंकुश की पिटाई भी लगाई थी। पुलिस उसी दिन से घटना को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस ने चालक और सुनील के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया। इसके बाद उनकी पोल खुलती चली गई। पुलिस ने लंकुश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुल गया। सुनील ने चालक लंकुश और उसके साले गुड्डू और उसके दोस्त राजीव और राहुल के साथ लूट का पड़यंत्र रचा था। चालक लंकुश की पिटाई करके लूट को लूट को सही ठहराने की कोशिश की गई। पुलिस ने पांचों लोगों को हिरासत में लिया तो पूरा मामला खुला गया। उनके पास से लूट में एक कार, नौ लाख रुपये, एक बाइक, दो तमंचे और चार खोखा कारतूस व चार मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
खुलासा करने वाली टीम
एसओ धर्मेंद्र कुमार, एसआई ओमपाल सिंह, एसआई राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबिल महिपाल सिंह और विरजाराम, कांस्टेबिल राजेश कुमार, विनोद कुमार, सर्विलांस सेल से राजीव कुमार, अजय कुमार और जयप्रकाश शामिल थे।