फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के साथ डीजल लेने कटरा जा रहे युवक की बाइक में हाइवे पर ट्रक ने पीछे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे दोस्त की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को एंबुलेंस से तिलहर अस्पताल लाया गया। ट्रक को थाना कटरा पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। शुक्रवार शाम तीन बजे गांव वीरमपुर निवासी 24 वर्षीय शेर सिंह पुत्र द्वारिका अपने पड़ोसी दोस्त ललित पुत्र मुन्नालाल के साथ बाइक से ललित के स्पेलर के लिए डीजल लेने मीरानपुर कटरा जा रहा था। ललित बाइक चला रहा था। पीछे शेर सिंह बाइक पर केन लिए बैठा था। बाइक के पीछे शेर सिंह बैठा था गांव से कुछ दूर चलने के बाद हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों सड़क से दूर जा गिरे। शेर सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को तिलहर अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टर ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल ललित को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए है। उधर, ललित के बड़े भाई विनीत ने बताया कि दुर्घटना के बाद थाना कटरा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मृतक शेर सिंह परिवार का अकेला चिराग था
मृतक शेर सिंह परिवार का अकेला चिराग था। उसके कोई भी भाई-बहन नहीं है। उसके पिता द्वारिका की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। घर पर अकेली वृद्ध मां मुन्नी का एक मात्र सहारा शेर सिंह था, जिसे काल के गाल ने उसे भी छीन लिया। अस्पताल में अपने बेटे के पडे़ शव को देखने तो मुन्नी नहीं आ सकी, लेकिन आए परिजनों ने बताया कि मुन्नी को जैसे ही यह खबर लगी वह पछाड़ खाकर गिर पड़ी उसका रो-रो कर बुरा हाल है। 
नहीं पूरा हुआ औलाद का मुंह देखने का सपना
शेर सिंह द्वारिका का इकलौता पुत्र था। शेर सिंह का विवाह द्वारिका ने अपने सामने ही कर दिया था, लेकिन पत्नी से अनबन रहने के कारण वह विवाह के कुछ समय बाद ही मायके चली गई। द्वारिका के अरमान थे कि विवाह के बाद घर में कुछ किलकारियां गूंजेगी, लेकिन अब शेर सिंह के न रहने के बाद सब कुछ खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें