फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में परखी गई शैक्षिक गुणवत्ता

Tue, 05 Jan 2016 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए के निर्देश पर मंगलवार को जिले के परिषदीय स्कूलों में सामूहिक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान शैक्षिक गुणवत्ता परखने और सुधार को आवश्यक कदम उठाने के लिए शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत स्वयं बीएसए राकेश कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौजमपुर से की। उनके अलावा नगर समेत समस्त विकास खंडों में एनपीआरसी, एबीआरसी और खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) ने क्षेत्र के स्कूलों में निरीक्षण कर पठन-पाठन का स्तर देखा।
विज्ञापन

बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने मौजमपुर स्कूल में कक्षा आठ के बच्चों से सबसे अधिक चावल उत्पादन वाला क्षेत्र कौन सा है, कोलार की खान कहां है, कक्षा सात के बच्चों से गणित के सवाल और कक्षा छह के बच्चों से अमल का अर्थ जानना चाहा, जिस पर कक्षा सात की छात्रा पंखुड़ी ही गणित के सवाल का सही जवाब दे सकी। स्कूल के शिक्षकों ने लिखित रूप से आश्वासन दिया है कि वह एक माह में शिक्षा का स्तर सुधार देंगे। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र पीएल निरंकारी ने सह समन्वयक इमरान सईद के साथ आवंटित प्राथमिक विद्यालय हयातपुरा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान आदि के सवाल पूछ कर बच्चों की योग्यता परखी। इस दौरान उन्होंने शिक्षिका दीपा राजपूत के प्रयासों की सराहना की।
इसके अलावा पूरे जिले में इसी तरह निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण की आख्या बीएसए को मेल के माध्यम से दी गई।
000
आज होगी एमडीएम की जांच
बीएसए राकेश कुमार ने समस्त एनपीआरसी और एबीआरसी को निर्देश दिए हैं कि वह बुधवार को अपने क्षेत्र के कम से कम 10-10 स्कूलों का निरीक्षण कर एमडीएम का भी निरीक्षण करें, ताकि पता चल सके कि किन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दूध नहीं पिलाया जा रहा है। निरीक्षण के बाद उसकी आख्या तत्काल कार्यालय पर भेजना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें