फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर रेप का आरोप

Thu, 27 Aug 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक किशोरी की ओर से उसकी मां ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार दिन पहले भाई का साला उसे दिनदहाड़े अगवा कर फर्रुखाबाद अपने घर ले गया। वहां जबरन उसका अपने साथ निकाह पढ़वाया और बंधक बनाकर इसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने रेप और पास्को का केस दर्ज करने के लिए पीड़ित का मेडिकल कराना चाहा, लेकिन परिवारवालों ने मेडिकल कराने से अभी इंकार कर दिया। पुलिस ने बहला-फुसलाकर किशोरी को भगाने का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बबलू कुमार के अनुसार, पीड़ित मेडिकल करवाने को राजी होती है तो मेडिकल के साथ ही धारा 164 में उसका बयान दर्ज कराने के साथ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की संपूर्ण विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। उसकी मां ने अपनी तहरीर में लिखा है कि गत 23 अगस्त की दोपहर उनकी बेटी मोहल्ले में टेलर की दुकान से सलवार सूट लेने गई थी। तभी फर्रुखाबाद की कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना कोट निवासी उनके बेटे का साला चार पहिया वाहन से अपने तीन भाइयों के साथ वहां पहुंचा और उनकी बेटी को जबरन गाड़ी में उठा ले गया। फर्रुखाबाद में ले जाकर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई और पिटाई करते हुए जबरन अपने साथ निकाह पढ़वा लिया गया। फिर आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और चार दिनों तक कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शारीरिक संबंध बनाए। उसने जब भी विरोध किया तो जमकर पिटाई की गई। आरोपी की मां भी इस काम में उसका सहयोग कर रही थी और पीड़ित से कह रही थी कि उसकी बहू बनकर उसे अब उसके घर में ही रहना है।
पीड़ित की मां ने कहा कि सूचना मिलने पर वह यहां से परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ फर्रुखाबाद पहुंची और किसी तरह से बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराकर अपने साथ ले आई। थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 और 366 में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसपी बबलू कुमार के अनुसार, विवेचना जारी है। रेप या पास्को का केस इस प्रकरण में तभी दर्ज होगा जब पीड़ित का मेडिकल हो। तहरीर मिलते ही थाने से महिला पुलिस अधिकारी और महिला सिपाही को पीड़ित के घर भेजा गया था, लेकिन परिवार वालों ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया, तो टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें