फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में किशोर की गोली मारकर हत्या

Sun, 11 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ढकिया रघा में रंजिश के चलते एक किशोर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने सात लोगों के विरुद्ध पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ढकिया रघा निवासी छेदालाल का 15 वर्षीय पुत्र सुनील शनिवार शाम छह बजे घर से निकला था। रात के 11 बजे तक घर वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू की। अनहोनी की शंका को लेकर उसके परिजनों ने उसी समय थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात भर सुनील को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह करीब सात बजे सुनील का भाई वीरू उसे तलाशते हुए गांव के पश्चिम में गया तो उसने अपने भाई का शव गांव के ही ऋषिपाल के गेहूं के खेत की मेड़ पर पड़ा हुआ पाया। शव देखकर उसकी चीख निकल गई। इस दौरान पुलिस बल और गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को देखा तो पता लगा कि मृतक के ठोड़ी के नीचे गर्दन के पास फायर का निशान था। मृतक सुनील के पिता छेदालाल ने गांव के ही अनूप पुत्र राजाराम, धन्नू सिंह पुत्र मिस्टर सिंह और लियाकत, शराफत, वाहिद जहां, गूल्लू पुत्र नियामत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार आज से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नियामत के बेटे अमीर की हत्या हो गई थी। इसमें छेदालाल का पुत्र रविंद्र, भतीजा अनूप, नीरज, रिंकू और प्रकाश आरोपी हैं। करीब दो माह पूर्व अनूप जेल से जमानत पर गांव आ गया है। बीती रात अनूप छेदालाल के घर पर भी गया था। बकौल छेदालाल यहां अनूप ने सुनील की काफी तारीफ  की और परिवारीजनों के साथ सुनील को तलाशता रहा। सुनील अधिकतर अनूप के ही साथ रहता था। संभावना है कि अनूप और उसके चाचा छेदालाल के बीच कुछ अनबन हो गई हो और उसने नियामत के बेटों से मिलकर सुनील की हत्या कर दी हो। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, फिलहाल कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। 
तिलहर के गांव ढकिया रघा निवासी 15 वर्षीय सुनील की हत्या हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू करा दी गई है। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी देहात, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें