फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैली को लेकर बसपा विधायक समर्थक भिड़े

Mon, 08 Dec 2014 12:09 AM IST
निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां की डालमिया चीनी मिल में निकलने वाली प्रेसमेड (मैली) खरीदे जाने को लेकर चल रहा विवाद रविवार को दो पक्षों के बीच टकराव होने से बच गया। दोनों ओर से कहासुनी की तहरीर थाने में दे दी गई हैं। दूसरे पक्ष के अतुल सिंह ने तिलहर के बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा पर धमकाने का आरोप तहरीर में लगाया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा, हालांकि उन्होंने विधायक का नाम तहरीर में होने की बात गलत बताई है।
विज्ञापन

निगोही डालमिया चीनी मिल की मैली बीते कई वर्षों से विधायक रोशनलाल के करीबी लेते आ रहे हैं। इस वर्ष मिल प्रबन्ध तंत्र ने मैली के ठेके के लिए टेंडर मांगे, जो अतुल सिंह के नाम छूटा। इसी से विधायक रोशनलाल पक्ष के लोग खफा हैं, जो टकराव का कारण बना है। ठेका लेने वाले अतुल सिंह के मुताबिक रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपने मित्र नीरज पांडे के साथ बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के हमजापुर चौराहे के आगे पहुंचने पर अपनी कोठी के सामने विधायक रोशनलाल वर्मा, राकेश गुप्ता, मदनपाल वर्मा व अन्य ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी अतुल की बाइक के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। फिर चेतावनी दी कि मैली का ठेका न लें, वरना अंजाम बुरा होगा।
उधर, विधायक के करीबी मदनपाल वर्मा ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि शनिवार शाम आठ बजे प्रेसमेंन्ट प्लांट से मैली उतारकर ट्रक हसौआ धर्मकांटे पर खाली करा रहा था। तभी अतुलसिंह, राजेश और टीटू आ गए और उन्होंने ट्रक चालक से कहा अब मत आना, यहां मेरा ठेका। फिर मदनपाल वर्मा को गालियां भी दी गईं। अतुल सिंह और मदनपाल वर्मा ने थाने पर तहरीर दी हैं।
विज्ञापन



अतुलसिंह और मदनपाल वर्मा की तहरीर मिल गयी हैं। दोनों पक्षों के बीच मैली का विवाद है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-केके यादव, थानाध्यक्ष


मेरा अतुल सिंह से कोई विवाद नहीं है। मदनपाल मेरे रिश्तेदार जरूर हैं। अतुल सिंह ने मदनपाल के साथ गाली-गलौज की। इसलिए मैंने अतुल सिंह को रोककर समझाया था कि गाली देना या लड़ना अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन

-रोशन लाल वर्मा, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें