फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार देकर सूदखोर ने वसूले सात लाख रुपये

Wed, 10 Dec 2014 07:23 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार रुपये के बदले सात लाख रुपये वसूलने के बाद भी सूदखोर सफाईकर्मी को परेशान कर रहा है। सूदखोर से पीड़ित शहर के मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा के रहने वाले सफाईकर्मी छोटेलाल ने डीएम को शिकायती पत्र देकर सूदखोर से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। डीएम ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वजीरगंज के रहने वाले सफाईकर्मी पर रिपोर्ट दर्ज करने के मौखिक निर्देश के बावजूद कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित का कहना है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

छोटेलाल ने डीएम को बताया कि उसने सूदखोर से करीब पांच वर्ष पहले 10 हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ माह बाद सूदखोर ने 10 हजार रुपये प्रतिमाह वसूलने शुरू कर दिए, अब तक करीब सात लाख रुपये वसूल चुका है। कहा कि सूदखोर ने उसके वेतन खाते पर दो लाख रुपये का लोन करवाकर धनराशि खुद ही रख ली। इससे उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया। छोटेलाल ने यह भी आरोप लगाया कि सूदखोर ने उसकी बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही 100 रुपये के कोरे स्टांप पर जबरन अंगूठा भी लगवा लिया है। उसने यह भी बताया कि सूदखोर दबंग और अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह उसे उसके घर से बेदखल करने की धमकी भी दे चुका है।
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने कहा कि इस मामले में जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें