थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने चमकनी गाड़ीपुरा में छापामारी कर घर में चल रहा बूचड़खाना पकड़ लिया। मौके से दो लोगों को मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने पशु काटने के औजार भी बरामद किए हैं।
शनिवार को यूपी-100 पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा में मोहम्मद उमर के मकान में काफी दिनों से बूचड़खाना चल रहा है। इस पर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने थाना फोर्स के साथ मोहम्मद उमर के घर पर छापा मारा तो वहां पशुओं का कटान हो रहा था और मांस को पन्नी में पैक किया जा रहा था। पुलिस को देखकर मोहम्मद उमर तो भाग गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद बाबर और मोहम्मद नईम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर से गोवंशीय पशु का 80 किलो मांस और पशु काटने के औजार कुल्हाड़ी, पटला आदि कब्जे में ले लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये लोग काफी समय से घर में बूचड़खाना चला रहे थे।