फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे वकील

Fri, 14 Aug 2015 11:05 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता मेराज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने वाले मुल्जिमों की गिरफ्तारी को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने कलक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी कर धरना दिया। इसके बाद एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ता मेराज अहमद के प्रकरण में शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे से वकीलों ने कलक्ट्रेट गेट को बंद कर नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों ओर से मार्ग बंद कर दिया। धरना में वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र ने कहा कि वकील मेराज अहमद पर हमला बेहद शर्मनाक है। अधिवक्ता अपने आंदोलन को शांतिपूर्वक ढंग से चलाएं निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित ने कहा कि यदि 16 अगस्त तक हमारी मांगे नहीं मानी गई तो वे आंदोलन को तेज किया जाएगा।
इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन मुनेंद्रनाथ उपाध्याय को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता मेराज अहमद द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट को उचित धाराओं में तरमीम करने, अधिवक्ता मेराज अहमद आदि पर क्रास केस को स्पंज करने एवं अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की गई। यहां पर यह भी घोषण की गई यदि वकीलों की मांग नहीं मानी गई तो 17 अगस्त को आगामी रणनीति तय करने के लिए एक सभा आहूत की जाएगी।
विज्ञापन

धरना में महासचिव राजीव गुप्ता, एजाज हसन खां, राजेश अवस्थी, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, दीप कुमार गुप्ता, हरीओम शुक्ल ओमी, मुईन अहमद खां, संजय मिश्रा, सर्वेश चंद्र धांधू, मनेंद्र सिंह, रामप्रकाश दीक्षित, वीरेंद्रपाल चौहान, नितिन वर्मा, विनीत त्रिपाठी, मो. उसमान खां, अनुज सिंह, देवेंद्र कुमार, भावशील शुक्ल, संजय कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें