फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल की जगह दिखाया तमंचा

Fri, 12 Jun 2015 09:14 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान जाने के बाद एसपी ने इसे रोकने को मुहिम चला रखी हैै, लेकिन पुलिस की मनमानी के चलते यह सफल होती नजर नहीं आ रही है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में प्लाजा मैरिज लॉन में एक युवक ने शराब के नशे में लाइसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से बरामद लाइसेंसी रायफल की जगह तमंचा बरामद दिखाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लोधीपुर में रहने वाले हरीश चंद्र का बेटा अमित राज बृहस्पतिवार की रात टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे प्लाजा मैरिज लॉन में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अमित राज ने अपने पिता की लाइसेंसी रायफल से शराब के नशे फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमित को रायफल समेत पकड़ लिया। बताया जाता है कि अमित के चाचा पुलिस विभाग में है। वह सदर थाने में भी तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में वह बरेली में तैनात हैं। उन्होंने पैरवी की तो सदर पुलिस ने इसमें खेल कर दिया। पुलिस ने अमित को शुक्रवार की सुबह आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पास से तमंचा समेत गिरफ्तार किया जाना दिखाया है। पुलिस ने अमित से बरामद रायफल छोड़ दी। अमित का आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें