फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी में चलाई गोली से बालक घायल

Wed, 13 May 2015 12:06 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज में सोमवार रात प्रीतिभोज में हुई फायरिंग में 10 वर्षीय विश्वास गोली लगने घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला रोशनगंज के गिरीश बाबू की बेटी सिमरन की शनिवार को मोहल्ले के अभिषेक से शादी हुई थी। सोमवार को अभिषेक ने मोहल्ले के शिवम् मैरिजलॉन में दावत का आयोजन किया था। इसमें बरेली के भी कुछ मेहमान आए थे। डीजे पर डांस के दौरान बरेली के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें गिरीश के 10 वर्षीय बेटे विश्वास के हाथ में गोली लग गई। इससे मैरिज लॉन में अफरातफरी मच गई। डीजे बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन गोली चलाने वाले का पता नहीं लग सका। डॉक्टरों के मुताबिक विश्वास के हाथ में छर्रें लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें