फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सैनिकों संग ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Tue, 05 Jan 2016 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हथौड़ा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने लगातार मांग किए जाने के बावजूद गांव के सामने पुराने नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर न बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को शिवसेना सैनिकों के साथ कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया, जिसमें घायल बालक का सरकारी खर्च पर इलाज कराने और रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

हथौड़ा बुजुर्ग गांव पुराने एनएच-24 के दोनों ओर बसा है। हाईवे पर सीतापुर रूट के वाहनों के आने-जाने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाएं रोकने के लिए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 18 दिसंबर को कलक्ट्रेट में डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन दिया था। इसमें हथौड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए। नतीजा यह हुआ कि हथौड़ा गांव के तांगा चालक का बेटा दुर्घटना का शिकार हो गया। इसी के विरोध में गांव के बालेश कुमार, विलायती राना, सुमनलता, सुनील, रेनू आदि ने शिवसेना नेता शैलेश कुमार, होशियार सिंह, सुनीता गुप्ता, लाल बहादुर आदि के साथ कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार डॉक्टरों ने जिला अस्पताल मे भर्ती तांगा चालक के बेटे के इलाज का अनुमानित खर्च 40-50 हजार रुपये बताया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि हथौड़ा बुजुर्ग में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर आठ स्कूल, सत्संग भवन, स्टेडियम, अस्पताल आदि है। इससे पुराने हाईवे पर हर समय भीड़ रहती है, लेकिन वाहन चालक तेज रफ्तार से गुजरते हैं। ज्ञापन में रोड पर भीड़ वाले स्थानों के पास स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। घायल बच्चे के इलाज को उसके घरवालों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें