फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज से लाया दूसरी पत्नी, गला दबाकर मार डाला

Wed, 01 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
महराजगंज से लाया दूसरी पत्नी, गला दबाकर मार डाला 
विज्ञापन
मंगलवार को एक युवक ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को पहले डंडे से बुरी तरह पीटा फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को गायब करने की फिराक में था, लेकिन मौका नहीं मिला तो दोनों भाग निकले। बुधवार सुबह मीडिया की जानकारी पर सीओ सुधीर कुमार सिंह पुलिस के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया। दूसरी पत्नी को वह महाराजगंज जिले से लाया था। 
विज्ञापन

गांव पकड़िया हकीम निवासी साकिर नूर शराबी और जुआरी किस्म का है। संगत भी गलत है। कोई खास काम धंधा भी नहीं करता है। साकिर की पहली शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के लगभग पांच वर्ष बाद खीरी के  भीरा थाना क्षेत्र से एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा लाया और उसे घर में पत्नी की तरह रखने लगा। लेकिन लड़की के परिवार वालों ने जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कई महीने बाद जमानत हुई तो वह जनपद महाराजगंज के थाना परतावल से तसलीमा नाम की लड़की को ले आया। तसलीमा और साकिर का एक बच्चा भी है। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर साकिर किसी बात पर तसलीमा को बेरहमी से पीटने लगा। नाम न छापने की शर्त पर गांव के लोगों ने बताया कि पिटाई करने में साकिर की पहली पत्नी भी शामिल थी। तसलीमा की करुण पुकार पर आसपास के लोगों का दिल नहीं पसीजा। किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। कुछ देर बाद तसलीमा की चीख शंात हो गईं। गांव के लोगों के अनुसार साकिर और उसकी पहली पत्नी तसलीमा को एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने तसलीमा को मृत घोषित कर दिया। वहां से लौटने के बाद मृत तसलीमा को दोनो ने चारपाई पर लिटा दिया। लोगों के पूछने पर बताया कि डॉक्टर ने नींद की दवा दी है, जिस कारण वह सो गई है। चर्चा है कि दोनों मिलकर रात में शव को गायब करने की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिला तो दंपति घर से भाग निकले। साकिर के अन्य परिवारी जो उससे अलग रहते हैं, वह भी महिलाओं और बच्चों समेत गायब हैं। बुधवार सुबह जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पुवायां। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तसलीमा के पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। उसके गले पर भी चोटों के निशान हैं और गले की हड्डी टूटी हुई है। मौत का कारण गला दबाकर मारा जाना माना जा रहा है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। 
- सुधीर कुमार सिंह सीओ पुवायां  

फेल रहा पुलिस का मुखबिर तंत्र
पुवायां। गांव पकड़िया हकीम में तसलीमा का शव 17 घंटे तक घर में पड़ा रहा, लेकिन पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल रहा और पुलिस को हत्या की घटना की भनक तक न लग सकी। बुधवार सुबह मीडिया के लोगों की जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इससे आरोपियों को भाग निकलने का पूरा मौका मिल गया। पुलिस कच्ची शराब, तमंचा आदि बरामद करे तो बयान आता है कि मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली है, लेकिन हत्या जैसी घटना में मुखबिर तंत्र फेल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें