फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयन स्कूल में किताबों की दुकान में चोरी

Tue, 28 Apr 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में किताबों की दुकान से संदिग्ध हालात में चोरी हो गई। किताबों के ठेेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली की पड़पड़गंज इलाके आर्य नगर कॉलोनी में रहने वाली कमलेश गुप्ता रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में किताबों की सप्लाई करते हैं। उन्हें किताबों को रखने के स्कूल प्रशासन ने परिसर में एक कमरा दे रखा है। स्कूल में किताबों के ठेकेदार कमलेश का काम गांव मिश्रीपुर निवासी नदीम और फैजाबाद नीरज तिवारी देखते हैं। नीरज और नदीम के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब दो बजे वह दोनों दुकान पर आए और मुख्य दरवाजे का ताला खोलने के बाद अलमारी खोली तो उसका लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर से सारा कैश गायब था, जबकि लॉकर की चाबी अलमारी में ही टंगी हुई थी। कैश गायब होने की सूचना नीरज और नदीम ने चोरी की सूचना कमलेश को दी। मंगलवार को कमलेश ने चोरी की सूचना थाना आरसी मिशन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्ववायड और फील्ड यूनिट को बुलाया गया। फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमलेश के मुताबिक हिसाब लगाने के बाद ही पता लगेगा कि कितना कैश चोरी हुआ है। इंस्पेक्टर एनडी पाठक ने बताया कि चोरी की बात संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें