फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली करते ग्रामीण की हत्या 

Wed, 29 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रपड़िया नवादा में सोमवार की रात खेत की रखवाली कर रहे 45 वर्षीय लालाराम कश्यप की हंसिया से पेट फाड़कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि पुरानी रंजिश में उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई चंद्रपाल ने बताया कि गांव के करीब आधा किलोमीटर दूर उनके भाई लालाराम धान की पौध की रखवाली कर रहे थे। रात करीब दो बजे गांव के नन्हें, नीरज और मुकेश ने उनके हंसिया मारकर हत्या कर दी। चंद्रपाल के मुताबिक वह खेत पर जा रहे थे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर खेत की तरफ टार्च की रोशनी मारी तो देखा कि गांव का नन्हें, नीरज और मुकेश उनके भाई पर हंसिया से हमला कर रहे हैं। वह शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी फरार हो गए। चंद्रपाल के मुताबिक हमलावरों के परिवार वालों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। करीब 20 साल पहले आरोपी मुकेश के पिता सर्वेश, नन्हें के पिता ओमकार और इनके परिवार के चतुरी, ओमपाल, वीरपाल और जगदीश ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसमें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह लोग तभी से उनके परिवार से रंजिश मान रहे हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतक के नाम थी 30 बीघा जमीन 
मृतक लालाराम की शादी नहीं हुई थी। उसके हिस्से में 30 बीघा जमीन थी। पुलिस अपनी तफ्तीश में हर बिंदु पर जांच कर ही है। संपत्ति के लालच में कहीं किसी अपने ने ही तो लालाराम की हत्या नहीं कर दी। चंद्रपाल ने जो बताया था उसमें ऐसी कोई रंजिश नहीं लग रही कि जिसमें हत्या कर दी जाए। घटना को भी 20 साल बीत गए हैं। इस दौरान उनके बीच कोई विवाद भी नहीं हुआ। 

मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है। तीनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है।  -उदयवीर सिंह, थानाध्यक्ष गढ़िया रंगीन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें