फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने वाले को जेल

Fri, 11 Sep 2015 10:17 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामपुर कलां में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चला रहे बंडा के गांव खखरा निवासी तसरीफ को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। दुकान से मिली दवाओं को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा को सूचना मिली थी कि गांव रामपुर कलां में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाए जा रहे हैं। मामले की जानकारी सहायक आयुक्त औषधि बरेली को हुई तो उन्होंने शाहजहांपुर की डीआई उर्मिला वर्मा, पीलीभीत के डीआई सुनील कुमार, बरेली के डीआई नवनीत कुमार और बदायूं के डीआई पवन शाक्य की टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
टीम ने बृहस्पतिवार को रामपुर कलां में तसरीफ की दवा की दुकान पर छापा मारा तो वह टीम को मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने दुकान में रखी तमाम दवाएं भर लीं और तसरीफ को पुलिस के हवाले कर दिया। उर्मिला वर्मा की ओर से तसरीफ के खिलाफ बिना लाइसेंस दवाएं बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लगभग 70 हजार रुपये की 240 प्रकार की दवाओं को सीज कर दिया गया है। दो दवाओं को जांच के लिए लखनऊ की राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को तसरीफ को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें