फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के घर आबकारी टीम का हंगामा

Sun, 13 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
ठेकेदार के घर आबकारी टीम का हंगामा
विज्ञापन
टपाट की, जिससे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। सूचना पाकर अतिरिक्त फोर्स लेकर पहुंचे सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा ने आबकारी इंस्पेक्टर सहित 16 लोगों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश देकर भीड़ को शांत कराया। घायल कोटेदार व महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी इंस्पेक्टर आरपी शुक्ला अपने दल और शराब ठेकेदार के लोगों के साथ रविवार शाम करीब छह बजे रोजा के आदर्श नगर कालोनी स्थित कोटेदार पवन यादव के घर पहुंचे। वहां विवाद बढ़ने पर आबकारी टीम के साथ ठेकेदार के लोगों ने कोटेदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। गरिमा यादव का आरोप है कि बचाव करने पर आबकारी टीम के लोगों ने घर के अंदर घुसकर पूरे कुनबे के साथ मारपीट कर लूटपाट की। इनके कानों के कुंडल,चेन और इनकी देवरानी सुनीता के गहने आदि लूट लिए एवं गल्ले से करीब पांच हजार की नगदी भी लूट ले गए। इस दौरान घर से किसी भी प्रकार की कोई शराब आदि बरामद नहीं हुई। इस वाकये से मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर घेराव कर दिया। 
विज्ञापन


थाने में पीड़ित पक्ष ने आबकारी टीम के खिलाफ  लूट सहित कई अन्य धाराओं से संबंधित तहरीर दी है। उसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। --विजय शंकर मिश्रा, सीओ सिटी

आबकारी टीम ने रोजा क्षेत्र में छापा मारते समय स्थानीय पुलिस को साथ नहीं लिया था जो उनकी लापरवाही रही। लोकल पुलिस साथ होती तो बवाल को टाला जा सकता था। -- ओपी गौतम, कार्यवाहक प्रभारी, रोजा थाना
विज्ञापन


चुनाव के समय से ही आदर्शनगर में हरियाणा की शराब की बिक्री होने के सूचनाएं आ रही थीं, जिसमें रोजा के कुछ सफेदपोश भी शामिल थे। मुखबिरी पर गया था, जहां पवन द्वारा ही पहले मारपीट की गई। -- आरपी शुक्ला, आबकारी निरीक्षक
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें