रोजा में चावल बरामदगी और चावल चोरी के मामले में संलिप्त लोगों को आरपीएफ पकड़ने में लगी है। इसी के चलते आरपीएफ ने लूट में शामिल एक और आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
आरपीएफ के इंस्पेक्टर एसपी सिंह को किसी ने सूचना दी कि लूट के मामले में वांछित हथौड़ा बुजुर्ग का जमील उर्फ बबलू पुत्र जमाल मोहम्मदी के पुल के पास स्थित दुकान पर बैठा हुआ है। इस पर एसपी सिंह मय फोर्स के वहां पर पहुंच गए और उसके दबोच लिया। उनके साथ एएसआई सुरेश और कांस्टेबिल अभय साथ था। अब तक इस मामले में सात लोग पकड़े जा चुके हैं, जबकि अन्य वांछितों की तलाश में आरपीएफ लगी हुई है।