फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न पर गरजे वैश्य समाज के पदाधिकारी

Fri, 17 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न पर गरजे वैश्य समाज के पदाधिकारी
विज्ञापन
जैतीपुर क्षेत्र के गांव करकौर निवासी व्यापारी रामसेवक गुप्ता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मृतक के बीवी-बच्चों को साथ लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर वैश्य समाज कके प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मृतक आश्रितोें को सुरक्षा और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। बता दें कि व्यापारी रामसेवक गुप्ता को किसी मामले में पूछताछ के बहाने जैतीपुर पुलिस गत 26 मई को उनके घर से उठा ले गई थी। हिरासत में रामसेवक की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब से पुलिस मामलेे को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में गत 30 मई को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से डीएम को ज्ञापन देकर मामलेे की जांच कराने का अनुरोध किया, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इस प्रकरण में पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होते देख अखिल भारतीय वैश्य समाज के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। मृतक की पत्नी सुनीता गुप्ता समेत चारों बच्चों बृजेश, नीतू, अभिषेक और दीपांशु को साथ लेकर कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पुलिस की बर्बरता का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, सचिन बाथम, संजय गुप्ता, अनुज गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुशील चंद्र वैश्य, सरोज गुप्ता, मंजुला बाथम, रम्मन गुप्ता, रजनी गुप्ता, स्तुति गुप्ता, विनोद सराफ, रामचंद्र सिंघल, अनिल गुप्ता, सुकेश गुप्ता, कुंज बिहारी अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ओएसडी को दिया ज्ञापन
लखनऊ में हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्य समिति के कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं एमएलसी जगजीवन बाबू को संगठन के प्रदेश महामंत्री किशोर गुप्ता ने इसी प्रकरण में ज्ञापन देकर मृतक के परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते सुरक्षा और वित्तीय मदद देने का अनुरोध किया। लखनऊ से लौटकर प्रदेश महामंत्री ने बताया कि ओएसडी ने पीड़ित परिवार की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें