फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

Sat, 13 Dec 2014 06:43 PM IST
कांट (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में कमल नैनपुर मोड़ के पास कांट रोड पर  शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार 28 वर्षीय रुपाली सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति विवेक सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के गोद में डेढ़ वर्ष का बेटा अभिनय बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव कमल नैनपुर में रहने वाले विवेक सक्सेना गांव यारपुर के मजरा सरदार झाला के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार की दोपहर वह बाइक से पत्नी रुपाली और डेढ़ वर्षीय बेटे अभिनय के साथ किसी काम से शहर जाने के लिए घर से निकले थे। कमल नैनपुर मोड़ के पास कांट रोड पर उनकी बाइक पीछे से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आ गई।

पीछे बैठी रुपाली बाइक से गिरकर ट्रक के पिछले पहिया की चपेट में आ गई। जबकि गोद से डेढ़ साल का अभिनय सड़क पर गिर गया। हादसे में अभिनय को खरोंच भी नहीं आई। रुपाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक के पैर टूट गए। हादसे की खबर लगते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें