फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ चार वर्ष बाद रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Jan 2015 12:13 AM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मारपीट के एक मामले में चार वर्ष बाद कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुरेना निवासी परमजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ जुलाई 11 को बरेली के कटरा चांद खां निवासी अमरजीत सिंह ने अपने साथी जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, झिलमिल सिंह और दो अज्ञात लोग उसके घर घुस आए। उक्त ने उससे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया गया। उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन खुटार में तैनात सिपाही प्रेमप्रकाश वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी।
विज्ञापन

अधिकारियों को तमाम बार पत्र देने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट ने खुटार पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए थे। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें