मंगलवार की देर शाम घर से शौच करने निकली किशोरी को एक युवक ने अपने साथी की मदद से अगवा कर अपनी दुकान में रात भर रखकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर युवक व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। देर शाम सीओ तिलहर और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
पीड़िता के भाई के अनुसार मंगलवार की देर शाम उसकी 14 वर्षीय बहन घर से शौच करने के लिए निकली थी, तभी गांव रायपुर का पप्पू उर्फ नियाजुद्दीन अपने एक साथी की मदद से उसकी बहन को जबरन बाइक बैठा लिया और नेशनल हाइवे किनारे सियूरा मोड़ स्थित अपनी टेंट हाउस की दुकान में ले गया। दोनों ने रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह सुबह साढ़े सात बजे वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। तब वे सब पुलिस के पास पहुंचे।
पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, देर शाम सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने मौका मुआयना किया। कार्यवाहक एसओ राम नरेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
चार बच्चों का बाप है आरोपी
आरोपी 40 वर्षीय पप्पू उर्फ नियाजुद्दीन चार बच्चों का बाप है। वहा कस्बा के बाहर सियुरा मोड़ पर टेंट हाउस की दुकान चलाता है। उसके इस कृत्य से ग्रामीणों में काफी रोष है। घटना की जानकारी होने के बाद किशोरी के गांव से एक ट्राली भरकर लोग थाने पहुंच गए। ग्रामीणों में आरोपियों के खिलाफ काफी रोष था।
वाकया मंगलवार रात का है। बच्ची सुबह घर लौटी लेकिन उसके बाद भी तत्काल पुलिस को इत्तला नहीं किया गया। सायं करीब साढ़े चार बजे थाने आकर घटना के बारे में बताया गया। बच्ची को महिला पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भर्ती कराया गया है। गैंगरेप और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मूल रूप से आरोपी एक ही है और उसकी तलाश में टीमें निकल चुकी हैं।
- रमेश चंद भारतीय, एसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर।