फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के विरोध में जलाई गई विवाहिता की मौत

Wed, 10 Dec 2014 07:33 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी क्षेत्र के एक मोहल्ला में दस दिन पहले रिश्ते के चचिया ससुर द्वारा रेप का विरोध करने पर जलाई गई विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदी के एक मोहल्ला में एक दिसंबर की शाम एक 22 वर्षीय महिला के पति के सो जाने के बाद उसका चचिया ससुर घर में घुस आया था। चचिया ससुर ने महिला से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर चचिया ससुर ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी थी। आग लगाने के बाद आरोपी घर से भाग गया था। गंभीर रूप से झुलसी महिला को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान भी लिए थे। बुधवार की सुबह महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के पति ने बताया कि पत्नी के जलने के बाद से वह शाहजहांपुर में ही था। मोहम्मदी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें