फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम चचेरी बहन से दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Jan 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर ने छह साल की चचेरी बहन के साथ दरिंदगी की। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बहाने वह उसे सुनसान जगह ले गया और दुराचार किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पीड़िता के पिता की ओर से दुराचार की धारा और पॉक्सो एक्ट में दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार शाम तीन बजे उनकी छह वर्ष की मासूम बेटी घर में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रह रहे उनके बड़े भाई का 17 वर्षीय बेटा आया और उनकी बेटी को गांव के बाहर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की बात कहकर अपने साथ बुला ले गया। आरोप है कि उसने मंदिर के पास जाकर कुछ दूरी पर सुनसान इलाके में बच्ची के साथ रेप किया। घर लौटने पर बच्ची ने भाई की हरकतों की जानकारी दी। इस पर पिता ने अपने भाई से जब भतीजे की शिकायत की तो वह झगड़े पर अमादा हो गए। वहीं आरोपी किशोर घर से भाग गया। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष रजी अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें