विवाहिता ने ख्ुाद को लगाई आग, गंभीर
-पति से झगड़ने के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, परिजन हलाकान
अमर उजाला ब्यूरो
करारी (कौशाम्बी)। पंडीरी गांव में मंगलवार की दोपहर विवाहिता ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा लिया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिवार के लोग आग से बचाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आने के बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
करारी थाना क्षेत्र के पंडीरी गांव की मुर्दी देवी (35) पत्नी श्रवण कुमार मंगलवार दोपहर मामूली बात को लेकर पति से भिड़ गई। तीखी झड़प के बाद श्रवण घर के बाहर जाकर बैठ गया। बताया कि जा रहा है कि पति से झगड़ने के बाद मुर्दी देवी ने खुद पर मिट्टी का तेल आग लगा दिया। घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता की चीख पुकार सुन परिवार के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और विवाहिता को आग से बचाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।