फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस की टक्कर से चीनी मिल कर्मी की मौत

Tue, 15 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल में इलैक्ट्रीशियन के पद पर तैनात कर्मचारी की निजी बस की टक्कर से मौत हो गई। लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कर्मचारी की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

हरदोई के मोहल्ला रेलवेगंज गुप्ता कालोनी निवासी 55 वर्षीय कैलाशनाथ पुवायां के किसान सहकारी चीनी मिल में इलैक्ट्रीशियन पद पर तैनात थे। रविवार को वह घर गए थे। सोमवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का डीएम रामगणेश को शुभारंभ करना था। कैलाशनाथ हरदोई से बाइक से सुबह 10 बजे चीनी मिल के सामने पहुंचे। इस बीच दिल्ली से पलिया जा रही तेज रफ्तार निजी बस के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कैलाशनाथ गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने बस चालक मेरठ के किठौर निवासी शोएब को मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। मिल के तमाम कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और कैलाशनाथ को पुवायां के सरकारी अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। शाहजहांपुर से पुत्री अर्चना और हरदोई से पुत्र रूपेश, योगेश, आदेश रोते बिलखते पुवायां पहुंचे। चीनी मिल के जीएम डीके सक्सेना ने कैलाशनाथ की मौत पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। मृतक के पुत्र रूपेश की ओर से चालक शोएब के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से बस चलाकर हादसा करने के रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें