फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने ग्राम प्रधान पर बरसाईं गोलियां, मां की मौत

Sun, 30 Jul 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मदनापुर में प्रधान पद के चुनाव की रंजिश में एक पूर्व प्रधान ने अपने घरवालों की मदद से मां के साथ मंदिर से लौट रहे ढुकुरी खुर्द क ग्राम प्रधान जितेंद्र पाल सिंह पर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में प्रधान की मां की मौत हो गई जबकि प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर एसपी केबी सिंह, एएसपी (सिटी) दिनेश त्रिपाठी, सीओ अरुण कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रधान के भाई की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

प्रधान 30 वर्षीय जितेंद्र पाल सिंह रविवार सुबह अपनी 70 वर्षीय मां रामबेटी के साथ गांव के बाहर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर लौट रहे थे। दोनों जब धोबी कुआं के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पूर्व प्रधान विजय ब्रह्मा सिंह उर्फ कल्लू ने अपने बेटे चंद्रभान, भाई अजय ब्रह्मा सिंह, दिनेश सिंह, अवधेश सिंह और भतीजे विशेष सिंह तथा सुशील सिंह के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक गोली रामबेटी के पेट में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गईं। जितेंद्र उन्हें उठाने लगे तभी एक गोली उनकी दाहिनी कनपटी के पास लग गई। इससे वह भी लहूलुहान होकर गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनकर जितेंद्र के परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।

गंभीर रूप से घायल प्रधान जितेंद्र और उनकी मां रामबेटी को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में रामबेटी की मौत हो गई। प्रधान जितेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। इस पर घरवाले उन्हें बरेली ले गए।

घटना की खबर मिलते ही एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। जितेंद्र के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि प्रधान पद के चुनाव में पूर्व प्रधान कल्लू भी उम्मीदवार था लेकिन जीत जितेंद्र की हुई। इसके बाद से ही कल्लू उनसे रंजिश मानने लगा है।

प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच चुनाव की रंजिश की बात सामने आई है। मामले में प्रधान के भाई की ओर से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, सीओ सदर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें