फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर में कब्जामुक्त होगी पुलिस की जमीन

Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार के गांव मोहनपुर में पुलिस की जमीन से अवैध कब्जा हटवाए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार को एसओ जसवीर सिंह ने अवैध कब्जेदारों को दो दिन में जमीन खाली करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि खुटार के गांव मोहनपुर में पुलिस अधीक्षक के नाम पर जमीन है। इस पर गांव का ही एक व्यक्ति अवैध कब्जा करके खेती कर रहा है। अमर उजाला ने जून 2015 में इस मामले को खुटार में पुलिस अधीक्षक की जमीन पर कब्जा शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तत्कालीन एसपी बबलू कुमार जुलाई 2015 में पुवायां आए तो उन्होंने सीओ से अमर उजाला की खबर की चर्चा करते हुए सीओ से गांव मोहनपुर की जमीन के बारे में जानकारी कर अवैध कब्जा हटवाए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 14 मार्च को तहसील दिवस में वर्तमान एसपी डॉ. मनोज कुमार ने भी गांव मोहनपुर में पुलिस की जमीन होने की जानकारी पर खुटार पुलिस को जमीन की पैमाइश कराने और अवैध कब्जा हटवाने को कहा था। इसी के तहत खुटार थानाध्यक्ष जसवीर सिंह रविवार को गांव मोहनपुर गए और पुलिस की जमीन पर काबिज लोगों को दो दिन में कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रविवार को मैं मौके पर गया था। पुलिस अधीक्षक के नाम भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी है। अवैध कब्जेदारों को दो दिन में कब्जा हटाए जाने को कहा गया है। दो दिन के अंदर ही जमीन की पैमाइश कर कब्जा लिया जाएगा। 
विज्ञापन

जसवीर सिंह, थानाध्यक्ष खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें