फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी ने जेब कतरों के पीछे दौड़ाई गाड़ी

Sun, 20 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र में सिटी पार्क के पास रविवार दोपहर टेंपो में बैठे एक वृद्ध की जेब काटकर दो युवक बाइक लिए खड़े अपने तीसरे साथी के संग बाइक पर भागे। इसी बीच उधर से गुजर रहे सीओ सिटी ने जेबकतरों के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाई, लेकिन खन्नौत नदी के पुल पर सीओ की गाड़ी एक बुग्गी से टकरा गई। इस बीच जेबकतरे भागने में हो गए। घटना के बाद पूरे शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग की गई, लेकिन जेबकतरों का सुराग नहीं लगा। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी रामसनेही शहर स्थित एक बैंक से 18500 रुपये निकालने के बाद खिरनीबाग चौराहा से दोपहर एक बजे टेंपो में बैठ गए। टेंपो में दो युवक पहले से बैठे थे। टेंपो हथौड़ा चौराहा से पहले सिटी पार्क कॉलोनी के पास पहुंचा तो रामसनेही को अपनी जेब कटने का एहसास हुआ। उनके शोर मचाने पर टेंपो में बैठे दोनों युवक नीचे कूदकर भागे और कुछ दूरी पर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठ गए। उसी समय उधर से गुजर रहे सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा ने बाइक पर तीनों युवकों भागते देखा तो अपनी गाड़ी उनके पीछे दौड़ा दी। मगर जेबकतरे पकड़े जाते इससे पहले खन्नौत नदी पर सीओ की गाड़ी एक बुग्गी से टकरा गई। इससे जेबकतरे भागने में सफल रहे। सीओ सिटी ने पूरे शहर में गाड़ी दौड़ाई, लेकिन जेबकतरों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर थाना रोजा पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें