फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी टवेरा से टकराई, 15 घायल

Fri, 03 Jul 2015 11:26 PM IST
शाहजहांपुर/ निगोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ निगोही। बरेली के किशोर संप्रेक्षण गृह से पेशी पर किशोर बंदी ला रही पुलिस की गाड़ी निगोही क्षेत्र में बलेली वृद्घाश्रम के सामने टवेरा गाड़ी से टकरा गई। ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों वाहन आमने-सामने से भिड़े। इसमें छह पुलिसकर्मी, सात किशोर बंदी, एक बंदी और टवेरा चालक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन पुलिसकर्मियों और टवेरा चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

बरेली के बाल संप्रेक्षण गृह से शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के लिए सात बाल बंदियों और एक बंदी को लाया जा रहा था। इन्हें पुलिस की गाड़ी में लेकर चालक वीरपाल, एचसीपी रईस अहमद, अमित कुमार, रामचंद्र, ह्दयानंद, परमजीत और राधेश्याम आ रहे थे। बलेली वृद्धाश्रम के पास पुलिस की गाड़ी सामने से आ रही टवेरा से भिड़ गई। हादसे में एचसीपी रामचंद्र और रईस के अलावा किशोर बंदी मायाराम, अरविंद, शिवकुमार, अतुल सक्सेना, आदिल खान, राहुल चतुर्वेदी और राहुल घायल हो गए। बंदी शिवरतन को भी चोटें आई हैं। टवेरा चालक सुदेव कुमार निवासी मुडिय़ा हुलास थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत गंभीर रूप से घायल हो गया। टवेरा में बैठीं आकांक्षा गुप्ता, अनुपम, संतोषी, महेंद्र कुमार को मामूली चोटें आई हैं। टवेरा में पुवायां के लक्ष्य इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं सवार थे।
हादसा होने के एक घंटा बाद भी जब निगोही थानाध्यक्ष पुलिस बल लेकर नहीं पहुंचे तो एसपी ने वायरलेस पर उन्हें जमकर लताड़ा। इसके बाद निगोही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने हादसे की खबर मिलने पर जिला अस्पताल में पहले से ही घायलों को भर्ती कराने और इलाज के इंतजाम करा दिए। कोतवाली इंस्पेक्टर केके तिवारी भी घायलों के आने से पहले ही जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद सीओ (सिटी) डॉ. गोपाल कृष्ण यादव और फिर एडीएम (प्रशासन) एमएन उपाध्याय, एएसपी (सिटी) राजेश कुमार जिला अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें