फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के झगड़े में किशोरी की मौत

Fri, 03 Jul 2015 11:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आम को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की घायल मां को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। विपक्षियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि अभी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के बाहर आम का एक बाग है। बाग में गांव निवासी केदारनाथ पांडेय तथा श्याम बिहारी के पेड़ हैं। शुक्रवार को दोपहर केदारनाथ की 17 वर्षीय पुत्री तथा इंटर की छात्रा रुचि ने एक आम उठा लिया। विपक्षी ने आम अपने पेड़ का होने की बात कहकर छीनना चाहा और विरोध करने पर किशोरी की पिटाई कर दी।

किशोरी ने घर आकर पूरा वाकया बताया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में रुचि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुमित पांडेय (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में केदार के पुत्र अनुराग (14) तथा दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी व संजू पांडेय को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ पांडेय का आरोप है कि विपक्षियों श्याम बिहारी, पुष्पा तथा संजू पांडेय ने उनके परिवारीजनों को मारापीटा तथा गला दबाकर रुचि की हत्या कर दी।

इस बाबत पूराकलंदर थानाध्यक्ष दीपन यादव ने बताया कि जानकारी पर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें