फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर से बैग छीनकर भाग रहे शातिरों ने की हवाई फायरिंग

Mon, 17 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात को नेशनल हाईवे पर शहर से करीब पांच किमी दूर तिलहर की की ओर स्थित आरकेबीके पेट्रोल पंप के मैनेजर अशोक अग्रवाल शहर के जिया खेल मोहल्ले स्थित अपने आवास को लौट रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार छह शातिरों ने उनके हाथ बैग छीन लिया और भाग निकले। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी चौक कोतवाली पुलिस को दी तो बरेली मोड़ पर चेकिंग कर रही पुलिस पार्टी ने दो बाइकों पर आ रहे छहों युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने हरदोई मोड़ की ओर से बाइक तेजी से भगा दी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो चांदापुर मोड़ के पास शातिरों ने पीछा कर रहे सिपाहियों की एक बाइक को धक्का मारा और हवाई फायर करते हुए गर्रा किनारे के रास्ते से बीहड़ की ओर निकल गए। मौके पर चौक कोतवाली और आरसी मिशन की टीम पहुंची लेकिन शातिरों का सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस को पेट्रोल पंप मैनेजर अशोक अग्रवाल ने बताया कि बैग छीने जाने की घटना मौजमपुर के पास हुई। बैग में करीब तीन हजार रुपये और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना मिलने पर बरेली मोड़ पर तैनात एसआई गुड्डू सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने तिलहर की ओर से हाईवे पर आ रहे दो बाइकों में सवार छह युवकों को रुकने को इशारा किया लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर तेजी से भागे। वायरलेस पर इस वाकये की सूचना अधिकारियों व आसपास के थानों के देते हुए एसआई व साथी सिपाहियों ने बाइकों से ही भाग रहे शातिरों का पीछा किया। शातिरों के धक्के से बाइक से ओवरटेक कर रहा सिपाही सुहेल झटके से जमीन पर गिरा। साथी सिपाही व पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हवाई फायर करते हुए अंधेरे में शातिर बीहड़ की ओर निकल गए। कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर आरएन चौधरी और आरसी मिशन थाना के इंस्पेक्टर केके तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गिरने से घायल सिपाही का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। 
विज्ञापन

बाइक सवार छहों शातिरों का सुराग नहीं मिल पाया है। वे हवाई फायरिंग करते हुए चांदापुर की ओर भागे हैं। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं। शातिरों के धक्के से बाइक चला रहे सिपाही सुहेल के गिरने से एक हाथ में हल्की मोच आई है। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी देहात, शाहजहांपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें