फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा में युवक को पीट  पीटकर मार डाला

Sun, 10 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
रोजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर मजरा गांव में पींग के विक्रम सिंह की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश गन्ने के खेत से फेंक दी गई। विक्रम सिंह शनिवार की रात से घर से लापता था। परिवार वाले गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। तीन दिन में दूसरी हत्या की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पींग निवासी विक्रम सिंह (40) शनिवार रात आठ बजे अचानक लापता हो गये थे। उनका बेटा विष्णु और भतीजा कल्लू रात भर उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को कल्लू जब विक्रम का पता करते करते अर्जुनपुर गांव के मजरा के पास एक गन्ने के खेत में पहुंचा तो उसे वहां उसकी लाश पड़ी देखी। दोनों ने पुलिस को बताया कि विक्रम सिंह शराब के आदी थे और अक्सर अर्जुनपुर में कच्ची शराब का कारोबार कर रहे दो लोगों के यहां जाते थे। शक है कि उन लोगों ने पैसे न देने पर विक्रम सिंह का पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और फि र चेहरे को भी बेरहमी से कुचला गया। 
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र देव पाठक और दरोगा तेजपाल सिंह दल बल के साथ मौके पर गये और शव को कब्जे मे लिया। दोनो आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गये। मृतक के परिवारीजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किये जाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


विक्रम सिंह की लाश अर्जुनपुर के मजरा से बरामद हुयी है। शनिवार की शाम से लापता होने की बात कही जा रही है लेकिन कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं करायी गयी थी। शव क्षत विक्षत है। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
- नरेंद्र देव पाठक, प्रभारी निरीक्षक रोजा

अर्जुनपुर के मजरा में धड़ल्ले से चलता है कच्ची का कारोबार
दस घरों के अर्जुनपुर के मजरा गांव मे कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। यहां के लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही आस पास के आपराधिक तत्वों का इस गांव में जमावड़ा लगता है। यहां कभी पुलिस नहीं आती। कहने के तो यह क्षेत्र गुर्री चौकी के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां तैनात दर्जन भर पुलिस कर्मी सिर्फ  हाईवे की निगरानी में ही जुटे रहते हैं। 

हत्यारों को बचाने में लगे कुछ असरदार 
विक्रम सिंह की मौत के जिम्मेदार दो आरोपियों को बचाने मे सिंगरहा के प्रभावशाली व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है? मृतक के परिजनो का आरोप है कि आरोपी सिंगरहा के व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता है और कच्ची के कारोबार में लिप्त रहते है जिनके संरक्षण में पुलिस भी कच्ची के कारोबारियों पर कार्यवाही करने से कतराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें