जीआरपी प्रभारी विवेक मौर्य ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। मृतक बैगनी रंग का सूट और मेहरून रंग की शाल ओढ़े है, जिसके शरीर के कई टुकड़े हो गये हैं, जिससे उसकी पहचान हो पाना कठिन लग रहा है।
घटना स्थल के पास पहुंचे लोगों ने मृतका की पुलिस को बताया कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के नौसेरा गांव की मोनी के रूप मे प्रतीत हो रही है, लेकिन देर शाम तक मृतका के परिजन मौके पर नहीं आ सके थे लिहाजा जीआरपी में शव को रोजा चौकी मे रखा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि किशोरी मोनी के चाचा गया प्रसाद स्टेशन के पास ददउ गांव में रहते हैं। जहां शनिवार को पूजा में शामिल होने के लिये मृतका अपने 12 साल के भाई के साथ आ रही थी और हादसे का शिकार हो गयी।
अधिकारिक तौर पर मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि ग्रामीणों ने मृतका का नाम मोनी बताया है, उसके पिता अर्जुन को सूचना भेजी गयी है परिजनों के आने के बाद ही पहचान हो पाना संभव है।
विवेक मौर्य, प्रभारी जीआरपी, रोजा