फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनईआर रेलवे स्टेशन के जेनरेटर में आग लगी

Sun, 05 Jul 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनईआर रेलवे स्टेशन पर रखे जेनरेटर में रविवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने यात्रियों और दुकानदारों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया। आग लगने से जेनरेटर पूरी तरह बेकार हो गया। बिजली जाने पर अब छोटी लाइन के इस स्टेशन पर टिकट बिक्री का काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन

छोटी लाइन रेलवे स्टेशन पर एक जेनरेटर रखा हुआ है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्पॉर्किंग होने से जेनरेटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। इससे पहले जीआरपी जवानों, यात्रियों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने आग को बुझा लिया। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन आग को पूरी तरह से दमकल कर्मियों ने बुझाया। आग लगने से स्टेशन पर भगदड़ मच गई। महिला यात्री अपने बच्चों को लेकर स्टेशन कक्ष से दूर छोटे-छोटे टिन शेडों में बैठ गईं।
इस संबध में स्टेशन प्रबंधक इंद्रासन प्रसाद ने कहा कि जेनरेटर में आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। कहा कि जेनरेटर से टिकटघर का प्रिंटर, यूपीएस और शहर के छह जेटीबीएस (बाहर लगी टिकट मशीनें) पर काम ठप हो जाएगा। इससे प्रिंटेड कार्ड टिकट (पीसीटी) बेचने पड़ेंगे। कहा कि इससे टिकटघर के छह साथ ही बिजली जाने पर टिकटों की बिक्री मैनुअल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें