फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक

Sun, 30 Nov 2014 08:54 PM IST
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चौहनापुर में रहने वाले 25 वर्षीय गुड्ड का रविवार की सुबह संदिग्ध हालात में गांव के बाहर एक खेत में बबूल के पेड़ के नीचे शव मिला। मृतक के गले में गमछे का फंदा कसा हुआ था। चार दिन पहले गांव से लापता हुए एक युवक के परिवार वालों ने पुलिस को दी तहरीर में गुड्डू समेत तीन लोगों पर बेटे को गायब करने का शक जताया था। इसके बाद गुड्डू ने गांव वालों के सामने कहा था कि अगर उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई तो वह सभी के नाम बता देगा। इसी के बाद से गुड्डू गांव से लापता था।  रविवार की सुबह गांव के बाहर उसका शव मिला।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले ज्ञानबाबू का बेटा महेश चार दिन पहले गायब हो गया था। गायब महेश की चप्पल गांव के पास से गुजर रही गर्रा नदी के किनारे रखी मिलीं थीं। ज्ञानबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के गुड्डू समेत गांव के तीन लोगों पर बेटे को गायब करने का शक जताया था। शनिवार को जब यह बात गुड्डू को पता लगी तो उसने गांव वालों के सामने कहा कि अगर उसके खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई की तो वह सभी को फंसा देगा। शनिवार की शाम गुड्डू अपने घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। देर शाम तक जब गुड्डू वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसको तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। रविवार की सुबह गांव के बाहर रामकांत के खेत में लगे बबूल के पेड़ के नीचे गुड्डू का शव पड़ा मिला। गुड्डू के गले में गमछा कसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के आसपास छानबीन कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई पीके वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें