फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह से दो दिन पहले दूल्हे का हुआ अपहरण

Sun, 26 Apr 2015 11:21 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह से दो दिन पहले दूल्हे का अपहरण हो जाने से शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। वर और वधू पक्ष के लोग लड़के की तलाश में हरियाणा और पंजाब तक घूम आए हैं, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। दोनों पक्षों के लोगों ने पीलीभीत के एसपी से मिलकर लड़के का पता लगवाए जाने की गुहार की है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव जेंबा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव खांड़ेपुर निवासी जुम्मन के पुत्र वसीम के साथ तय की थी। 25 अप्रैल को निकाह होना था। 23 अप्रैल को वसीम पड़ोस के गांव चौधरपुर में क्रिकेट मैच देखने गया। शाम को रास्ते में चचेरे भाई आदिल ने वसीम को गांव के ही एक व्यक्ति से बात करते देखा। पास ही चार पहिया वाहन भी खड़ा था। देर रात तक वसीम घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। आदिल ने बताया कि वसीम शाम को गांव के ही व्यक्ति से बात कर रहा था। वसीम जिससे बात कर रहा था, उससे वसीम के परिवार की पुरानी रंजिश भी चल रही है।
वसीम के परिवार के लोगों ने आरोपी के यहां जाकर मामले की जानकारी लो उन्होंने अनभिज्ञता जता दी और परिवार के लोग रात में ही मकान में ताला डालकर कहीं चले गए। 24 अप्रैल को वसीम के मोबाइल से घर कॉल आई और वसीम को हरियाणा के रोहतक में होना बताकर ले जाने को कहा। वर के गायब होने की जानकारी पाकर वधू पक्ष में भी हड़कंप मच गया और शादी की तैयारियां रोक दी गईं।  25 अप्रैल को वर और वधू पक्ष के लोग हरियाणा पहुंच तो वसीम का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रोहतक के एसपी ने मोबाइल सर्विलांस पर लगवाया तो लोकेशन पीलीभीत की मिली।
विज्ञापन

परिवार के लोग वापस चले तो फिर से फोन आया और वसीम को लुधियाना में होना बताकर ले जाने को कहा गया। लुधियाना पहुंचने पर फोन फिर से स्विच ऑफ हो गया। जिस पर सभी लोग वापस लौट आए। रविवार को वसीम के घर वाले और उसकी होने वाली ससुराल के लोग पीलीभीत के एसपी से मिले और मामले रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही वसीम का पता लगवाए जाने की मांग की। एसपी ने सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें