फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का अधजला शव चिता से निकलवाया

Fri, 18 Sep 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव मुड़िया में बृहस्पतिवार शाम मनोज यादव की 19 वर्षीय पत्नी रेनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों की आपत्ति नहीं होने पर शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में चिता बुझाकर शव निकलवा कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव ढकरिया निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेनू की शादी एक साल पहले गांव मुड़िया निवासी मनोज से की थी। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे रेनू की ससुराल से फोन आया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मायके वाले मुड़िया पहुंच गए। पहले से रिश्तेदारी होने की वजह से मायके वालों ने कोई आपत्ति नहीं की। शुक्रवार को पुलिस को सूचना दिए बैगर अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना खुदागंज पुलिस को दे दी। मौके पर नायब तहसीलदार रामेश्वर सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने चिता बुझाकर शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें