फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस पार्टी की नेता थाने से जमानत पर रिहा

Thu, 30 Mar 2017 12:40 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी की हुई जांच में नाम उजागर होने पर हिरासत मेें ली गई पीस पार्टी की नेता सीमा जेल जाने से बच गईं। उन्हें मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी रामू शर्मा के बेटे अमित शर्मा के खिलाफ घंटाघर स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक में फर्जी चेक लगाकर रुपये आहरण करने के मामले की दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर चौक कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही थी। इस दौरान नाम उजागर होने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए जैसे ही उन्हें हिरासत में लिया, तभी उनकी हालत बिगड़ गई थी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस पूछताछ में सीमा के जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं थी। लिहाजा उन्हें भी पुलिस ने जेल भेजने की तैयारी कर ली थी, लेकिन डॉक्टरों ने सीमा वर्मा ब्लड प्रेशर लो और सीने में दर्द की शिकायत बताई थी। पुलिस ने मंगलवार देर रात तक उनकी हालत में जब कोई सुधार नहीं देखा तो उन्हें मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर थाने से ही जमानत दे दी। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि अभी मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें