फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 May 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पसगवां में मंगलवार रात जुल्फिकार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी इदरीश समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जुल्फिकार की मौत से खुशियों के घर में मामत छा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव पसगवां में रहने वाले इस्माइल खां के बेटे वकार अली खां उर्फ ललुए नौ अप्रैल को शादी हुई थी। बारात शाहबाद क्षेत्र के गांव कठमा गई थी। बारात में कार में बैठने को लेकर इस्माइल का दामाद इदरीश नाराज हो गया था। इदरीश अपनी पत्नी शानबी के साथ महिलाओं वाली गाड़ी पर बैठना चाह रहा था। बाद में इस्माइल दामाद इदरीश को मनाकर बारात में ले गए थे। इदरीश ने बारात में भी जमकर हंगामा किया था। बारात के बाद इदरीश पत्नी शानबी को अपने घर ले गया और उसकी पिटाई की थी। सोमवार को वकार के वलीमा में इदरीश शामिल नहीं हुआ था। शानबी ने भाई के वलीमे में शामिल होने की जिद की तो इदरीश ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद शानबी अपने मायके घर चली आई थी। इदरीश ने परिवार के लोगों से शानबी को घर बुलवाया, लेकिन उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया था। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे इदरीश अपनी ससुराल आया और शानबी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा। इसका विरोध शानबी के भाई जुल्फिकार ने किया तो इदरीश ने तमंचा निकालकर गोली मार दी थी। इसके बाद तमंचा लहराता हुआ फरार हो गया था। घायल जुल्फिकार को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में इदरीश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इदरीश और उसके भाई अजमल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मौसी रजिया बेगम ने की थी जुल्फिकार की परवरिश
शाहबाद क्षेत्र के गांव कठमा में रहने वाली जुल्फिकार की मौसी रजिया बेगम पत्नी जहीर खां के कोई औलाद नहीं थी। बचपन में ही रजिया बेगम ने जुल्फिकार को गोद ले लिया था। जुल्फिकार की परवरिश मौसी रजिया बेगम ने की थी। पत्नी की मौत के बाद रजिया बेगम का जुल्फिकार ही सहारा था। सात अप्रैल को जुल्फिकार पत्नी रीना और चार वर्षीय बेटे मोहम्मद शाह और दो वर्षीय बेटे शाहनूर के साथ भाई वकार की शादी में शामिल होने अपने घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें