फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद चले लाठी-डंडे, दो घायल

Tue, 25 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के राजेंद्र सिंह व लाल जीत में शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इसमें राजेंद्र सिंह व लालजीत घायल हो गए। घायलों के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का डॉक्टर परीक्षण कराया गया। 
घायल राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके साढ़ू की लड़की की शादी 29 अप्रैल को है। वह शादी का कार्ड देने गांव आए थे। साथ में शराब के कुछ पाउच भी लाए थे। खुशी का माहौल था। इसी माहौल में हम लोग बाग में बैठे शराब पी रहे थे, इसी दौरान गांव का लाल जीत भी आ गया। लालजीत ने भी शराब पीने के लिए मांगी। साढू़ ने उसे शराब पिलाने के लिए मना कर दिया। इस बात से लाल जीत नाराज हो गया और वह घर जाकर लाठी निकाल लाया और उसके सिर पर मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। 
विज्ञापन

उधर, लाल जीत का आरोप है कि राजेंद्र सिंह के भाई पातीराम की पत्नी ने उसके बड़े भाई फूल सिंह के हाथ कुछ साल पहले खेत बेचा था। खेत बेचने को लेकर राजेंद्र की भाभी अक्सर विवाद करती है। सोमवार को भी शराब पीने के बाद इसी मुद्दे पर विवाद छिड़ गया। बात बढ़ने पर राजेंद्र सिंह व उसके परिजनों ने लाठी डंडे से पीटकर उसे घायल कर दिया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर दोनों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें