फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डेन शिखा भारती की संपत्ति की होगी कुर्की

Fri, 05 Dec 2014 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिका नेहा पाल के आत्महत्या के मामले में आरोपी वार्डेन शिखा भारती की संपत्ति कुर्क की जाएगी। सीओ सिटी की अर्जी पर कोर्ट ने इस आशय का आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट के द्वारा गैरजमानती वारंट जारी होने के बावजूद हाजिर न होने पर शिखा भारती और हरेंद्र को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद हरेंद्र ने बीते दिनों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जो अब जेल बंद है, लेकिन शिखा भारती ने भगोड़ा घोषित होने का नोटिस चस्पा होने के बाद भी सरेंडर नहीं किया तो कोर्ट ने संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया।

आदेश मिलते ही संपत्ति होगी कुर्क: सीओ सिटी  
केस के विवेचक सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश हुए थे, कोर्ट के द्वारा शिखा की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी करने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। शुक्रवार को आदेश की कॉपी मिलते ही संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।  
विज्ञापन


कोर्ट में हरेंद्र ने दी जमानत की अर्जी
केस के दूसरे आरोपी हरेंद्र ने बीते दिनों सरेंडर कर दिया था। बृहस्पतिवार को उसने जमानत करवाने के लिए जिला जज के न्यायालय में प्रार्थना दिया है। इस मामले में 18 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें