फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसरक में हंगामे पर उतारू भीड़ पर लाठीचार्ज

Sat, 17 Oct 2015 11:41 PM IST
मीरानपुर कटरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक कटरा-खुदागंज में तीसरे चरण का पंचायत चुनाव के दौरान कटरा के पास खुदागंज मार्ग पर हंगामे की स्थिति बनी तो मौके पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। यहां एक बीडीसी प्रत्याशी वोटरों पर अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाया तो गहमागहमी शुरू हुई। मार्ग के एक ओर कसरक गांव के स्कूल में बूथ बना हुआ था, जबकि सड़क के दूसरी पार भोजपुर गांव का बूथ बना हुआ था। भोजपुर वाले बूथ पर गहमागहमी शुरू हुई तो आपस में उलझते लोगों को मौके पर मौजूद पुलिस ने एक ओर सड़क किनारे किया तो भीड़ कसरक वाले बूथ की ओर जुटी। इतने में कंट्रोल से सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोबाइल पुलिस टीम ने भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव कुसक के बूथ संख्या 180 पर जैसे ही लोग मतदान करने पहुंचे तभी एक बीडीसी प्रत्याशी के कुछ समर्थक पहुंच गए। उन्होंने मतदाताओं को हड़काना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने उक्त मामले की खबर पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण शिवराम यादव, एसीओ विजय शंकर मिश्र, एडीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, जलालाबाद एसडीएम वंदना त्रिवेदी के साथ भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हंगामे पर उतारू भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। उससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बूथ पर वोट डालने आ रही शाहपुर खितौआ निवासनी सुखदेवी, राजेश्वरी, जौली आदि भीड़ में घिर गए और लाठीचार्ज में घायल हो गए। बाद में प्रशासन के निर्देश पर यहां के बूथों पर अतिरिक्त फ ोर्स तैनात कर दी गई।


खेड़ा बझेड़ा में शांतिपूर्ण मतदान
खेड़ा बझेड़ा। तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र में किसी भी पोलिंग स्टेशन पर किसी प्रकार की घटना नहीं हुई। सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। क्षेत्र के बझेड़ा भगवानपुर, खेड़ा रठ, बंडिया कलां, अगरोली, मरूआझाला, कुनिया बिहारीपुर, भनपुरा रसेवन, हीरपुर नदईय्या, रामपुर, सुरजुपुर, बिनौरा, लोहरगवां, आलमपुर आदि में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन




डीएम के पैरों पर गिरकर
बीडीओ ने मांगी माफी
ब्लॉक कटरा - खुदागंज क्षेत्र में वोट डालने पहुंचे नाबालिगों को भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
खुदागंज। ब्लॉक कटरा-खुदागंज में तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कम उम्र के बच्चों के वोट डाले जाने की शिकायत पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। पूरे दिन सड़कों पर बिना पास के वाहन दौड़ते रहे जोनल मजिस्ट्रेट से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तक फर्राटे भरते वाहनों को नहीं रोक सके।
मतपेटिकाओं के स्ट्रांग रूम में जमा होने से पहले जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना और पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा की निर्वाचन में लापरवाही की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना का पारा हाई हो गया उन्होंने मौके पर मौजूद रिटर्निंग आफिसर अतर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव को बीडीओ के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इस पर बीडीओ ने डीएम के पैर पकड़ लिए तो माफी मिल सकी। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने स्ट्रांग रूम कायदे से सील करने के निर्देश दिए और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में चौकसी बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।


अकबरी गांव में एक
घंटे देर शुरू हुई वोटिंग
खुदागंज (ब्यूरो)।  ग्राम अकबरी में प्रत्याशियों के नामों की सूची पीठासीन अधिकारी के पास न होने के कारण एक घंटे विलंब से मतदान शुरू हुआ। वहीं ग्राम देवरास में पोलिंग पार्टी की सुस्ती के कारण छ: बजे तक मतदान निपट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें