फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपाल की पत्नी ने एसपी से कहा, 24 घंटे में हो गिरफ्तारी

Wed, 15 Jul 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृपाल सिंह की पत्नी नीरज से मंगलवार को एसपी ने फोन पर बात की। नीरज ने 24 घंटे के अंदर पति के कातिलों को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर वह कोई भी कदम उठा सकती हैं। उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

 नीरज ने एसपी से कहा कि उनके पति की मौत को करीब 72 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध तक नहीं लेने आया है। उन्होंने कहा कि उनके पति की हत्या कैंट जैसे सुरक्षित स्थान इलाके में की गई, लेकिन पुलिस अब तक कातिलों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी तक उपलब्ध नहीं कराई है। नीरज के मुताबिक वह बुधवार को परिवार के साथ डीएम और एसपी से मिलकर अपनी बात रखेंगी।

एक ही शूटर ने की है कृपाल और अखिल की हत्या
शाहजहांपुर। आसाराम प्रकरण के गवाह कृपाल सिंह और अखिल की हत्या में काफी समानताएं पाई गई हैं। दोनों की हत्या करने का तारीका, असलहा, टाइमिंग और निर्जन स्थान एक ही शूटर की तरफ इशारा कर है। दोनों हत्याओं में एक ही मास्टर माइंड का हाथ होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में 11 जनवरी 2015 को आसाराम प्रकरण के गवाह अखिल गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की विवेचना कर रहे मुजफ्फर नगर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गजेन्द्र सिंह और कृपाल की हत्या के मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर सदर बाजार जेपी तिवारी ने दोनों हत्याओं के तरीके, समय, असलहा, हमला करने की जगह का मिलान किया। दोनों घटनाओं में काफी समानताएं पाई जा रही हैं। इससे लगता है कि कृपाल और अखिल की एक ही शूटर ने हत्या की है। कृपाल की हत्या भी लंबी रेकी और पीछा करने बाद की गई। कृपाल पर हमला निर्जन स्थान पर किया गया। कृपाल के पीछे पीठ में रीड़ में गोली मारी गई। बारह बोर के असलहा का इस्तेमाल किया गया। इसी तरह से अखिल की भी हत्या उसका पीछा करके सुनसान स्थान पर की गई। कृपाल और अखिल की हत्या में एक ही शूटर और एक ही मास्टर माइंड के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें