फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगेंद्र के परिवार के लिए मांगी 50 लाख की मदद

Wed, 10 Jun 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पत्रकार जगेंद्र की मौत के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही इस मामले में आरोपी राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव को सौंपा गया। इसमें जगेंद्र के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जगेंद्र की हत्या करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। राममूर्ति सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त और जगेंद्र के परिवार को सुरक्षा दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में राजेश अवस्थी, अमरसिंह, अरुन कुमार, देवेंद्र यादव, धर्मेंद्रपाल सिंह, रामऔतार, सुरेश, मानवेंद्र वर्मा, शेरसिंह, रामफूल, रामलखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें