फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आए युवक की मौत

Wed, 10 Jun 2015 11:20 PM IST
सहसवान (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
कछला तिराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के तहेरे भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक फरार हो गया।   
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे कछला तिराहे की है। परवेज 35 पुत्र मुन्नन निवासी नसरूल्लागंज कछला तिराहे पर सड़क के किनारे खडा था, तभी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रॉली में लदी बल्ली उसके पेट में घुस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें