फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय दो तस्कर दबोचे, 50 लाख की अफीम बरामद

Wed, 10 Feb 2016 08:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को तड़के गश्त के दौरान गांव मढ़िया गोसाई स्थित कब्रिस्तान के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाश लेने पर उनके पास थैले में एक किलो, 450 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक बरामद हुई अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये होगी। तस्कर झारखंड से अफीम खरीदकर लुधियाना (पंजाब )में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें गांव मढ़िया गोसाई के करीब मैरिज लॉन की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे, जो पुलिस जीप देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर इनके पास थैले में अफीम बरामद हुई। पूछताछ में तस्कारों में एक ने अपना नाम राममूर्ति निवासी मढ़िया गोसाई और दूसरे ने सालिगराम बताया। उन्होंने बताया कि वे झारखंड से अफीम खरीदकर लाते और जलालाबाद में उसे छोटी पॉलिथीन में पैक कर लेते थे। इसके बाद लुधियाना में सप्लाई करते थे। उन्हें एक किलो अफीम खरीदकर बेचने पर 40 हजार रुपये का लाभ होता था। राममूर्ति को छह महीना पहले लुधियाना पुलिस ने अफीम तस्करी में पकड़कर जेल भेजा था। दो महीने पहले वह जेल से छूटकर आया था। पुलिस के मुताबिक ये लोग फुुटकर तौर पर भी जलालाबाद कस्बे के आसपास भी अफीम की सप्लाई करते थे।
चप्पलों में छुपाकर लाते थे अफीम
तस्कारों ने बताया कि वे पुलिस से बचने के लिए अफीम चप्पलों में छुपाकर लाते थे। वे अपनी चप्पलें काटकर उनमें गड्ढे बनकर अफीम भरने के बाद ऊपर से सिल लेते थे। इससे पुलिस को शक भी नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें