फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से मिला मानव कंकाल

Tue, 17 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर में गन्ने के खेत में नर कंकाल के सिर का अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल में फंसे अंगोछे के आधार पर गांव कंधरपुर निवासी विनोद कुमार ने कंकाल अपने 17 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार का होने का दावा करते हुए गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार सुबह गांव बाबूपुर के नेवाराम के खेत में मजदूर गन्ने की छिलाई करने पहुुंचे, तो वहां नर कंकाल के सिर का हिस्सा पड़ा देख खलबली मच गई। कंकाल में एक लाल रंग का अंगोछा भी फंसा हुआ था। मजदूरों ने जानकारी खेत स्वामी के साथ ही प्रधान सुखवीर सिंह को भी दी। सूचना पर आसपास के कई गांवों केे सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ में मौजूद गांव कंधरपुर के विनोद कुमार ने अंगोछा देखा तो वह दहाड़े मारकर रोने लगे। विनोद ने बताया कि कंकाल उसके 17 वर्षीय पुत्र विपिन का है। विपिन 30 जुलाई 2016 को घर से धान की निराई करने की बात कहकर गया था, इसके बाद से घर नहीं लौटा। विनोद ने 10 अगस्त को पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट बंडा थाने में दर्ज कराई थी। उसने कुछ लोगों पर शक भी जताया था, लेकिन पुलिस ने तलाश में कोई दिलचस्पी नहीं ली, शक जताए गए लोगों से पूछताछ भी नहीं की गई। मौके पर पहुंची बंडा पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद विनोद ने गांव कंधरपुर के ही अंबरीश, रजनीश और मझिले उर्फ  रामकुमार के खिलाफ  पुत्र की हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसपी केबी सिंह भी मौके पर पहुंचे। उनसे पहले एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय, सीओ अरुण कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि नर कंकाल का सिर ही बरामद हुआ है। विनोद ने कंकाल अपने पुत्र विपिन का बताया है। बरामद कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। कंकाल विपिन का साबित हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोज टालती रही पुलिस
बंडा। विनोद कुमार का आरोप है कि नामजद लोगों से उसका रुपये लेनदेन का विवाद चल रहा था। विपिन के लापता होने के बाद उसने विपक्षियों को थाने बुलाकर पूछताछ करने की गुहार की लेकिन उसकी एक न सुनी गई। पुलिस हर बार उससे अपने पुत्र को खुद की तलाश करने की बात कहती रही। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो हो सकता है कि उसका पुत्र जीवित मिल जाता। 
विज्ञापन

कंकाल का शेष हिस्सा कहां गया
बंडा। नर कंकाल का केवल सिर मिलने से लोग इस बात की आशंका जता रहे हैं कि हत्या के बाद शव को गन्ने में छिपा दिया गया और बाद में जंगली जानवर शव को खा गए। कंकाल का शेष हिस्सा भी जंगली जानवर खींच ले गए होंगे। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शव को कहीं और से लाकर फेंका गया है, क्योंकि  खेत में सिंचाई, गुड़ाई आदि के समय कोई कंकाल नहीं पाया गया था। 
जुलाई माह में गुमशुदगी दर्ज की गई थी, उसमें हुलिया के साथ लाल अंगोछा भी पहचान के तौर पर बताया गया था और उसी अंगोछे के आधार पर सिर की पहचान हुई है। तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें