फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने मेें बैठा रहा पति, दूसरे से निकाह कर चली गई पत्नी

Tue, 17 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में रह रही पत्नी का दूसरे के साथ निकाह होने की खबर पाकर पति थाने में पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रह गया और दूसरी ओर पत्नी निकाह कर इलाहाबाद चली गई। पीड़ित पति अब वह अपनी छह साल की बेटी को पाने की जद्दोजहद में लगा है।  
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवक ने बताया कि वर्ष 2009 में उसका निकाह चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी लड़की से हुआ था। उससे उसे एक बेटी भी है। पत्नी से उसकी कुछ बातों को लेकर तकरार हो गई थी। इसलिए वह 2014 में अपने मायके में जाकर रहने लगी। उसनेे अपने मायके से दहेज में दिया सामान भी वापस ले लिया। इस बात की लिखापढ़ी भी हो गई, लेकिन इसके बावजूद तलाक देने पर कोई बात नहीं हुई थी। वह अपने साथ बेटी भी ले गई, जिसकी उम्र इस समय छह साल है। पीड़ित ने बताया कि उसने पत्नी को तलाक नहीं दिया, फिर भी ससुरालवालों ने उसकी पत्नी का रिश्ता इलाहाबाद में रह रहे एक युवक से तय कर दिया है। निकाह करने वाला युवक जब अपने रिश्तेदारों के साथ उसकी ससुराल पहुंच गया, तब उसे जानकारी हुई। पीड़ित पति ने उसी समय कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी का निकाह रुकवाने और बेटी को वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के नाम पर उसे बैठाए रही और दूसरी ओर उसकी पत्नी निकाह करके दूसरे पति साथ इलाहाबाद चली गई। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने पत्नी से तलाक लेे लिया है। इसीलिए उसने दूसरी शादी कर ली। इस मामले में पुलिस के हस्तक्षेप करने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें