फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी को दिया धरना

Mon, 08 Feb 2016 08:27 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव डींगुरपुर निवासी हरद्वारी लाल की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किए जाने और आरोपियों द्वारा गवाह को धमकाए जाने के विरोध में मृतक की पत्नी ममता देवी समेत अन्य घरवालों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर हत्या के आरोपियों से परिवार को सुरक्षा देने के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की गुहार की।
विज्ञापन

मृतक हरद्वारी की पत्नी ममता देवी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने पंचायत चुनाव की रंजिश और खेती हड़पने के लोभ में उनके पति की गत वर्ष 26 नवंबर की रात हत्या कर दी थी। इस संबंध में गांव के एक व्यक्ति और उसके दो बेटों समेत चार लोगों के खिलाफ सेहरामऊ दक्षिणी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस मुल्जिमानों के दबाव में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
धरना में शामिल मृतक की बहन रामबेटी ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि उनके भाई की हत्या हो गई, लेकिन पुलिस दूसरे पक्ष को गिरफ्तार करने के बजाय पूछताछ के बहाने उनके अन्य भाई-भतीजों को परेशान कर रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि हत्या के आरोपी परिवार के सदस्यों समेत मुख्य गवाह विजय वर्मा को जान-माल की धमकी दे रहे हैं जिससे पूरा परिवार डरा-सहमा है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने मृतक के घरवालों को थाना स्तर से उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन में मुल्लो देवी, सीमा देवी, सावित्री देवी, बृजपाल, विजय वर्मा, गोविंद, रामप्यारी, सुंदरी देवी, सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें